डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन का शनिवार को दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत किया गया। फ्रेडरिक्सन ने कहा, "हम भारत को अपना एक करीबी सहयोगी मानते हैं ...मैं इस यात्रा को डेनमार्क-भारत के द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक मील के पत्थर के रूप में देखती हूं।" गौरतलब है कि फ्रेडरिक्सन 3-दिवसीय दौरे पर भारत आई हैं।