3 बार अलग-अलग देशों में शादी की, सारे रिश्ते आज भी 'ज़िंदा' हैं: लकी अली
गायक लकी अली ने अपनी 3 असफल शादियों को लेकर कहा है, "3 अलग-अलग देशों में शादी की...कोई भी शादी कामयाब नहीं रही लेकिन सभी रिश्ते आज भी ज़िंदा हैं...हम हमेशा एक-दूसरे के लिए मौजूद रहते हैं।" उन्होंने आगे कहा कि उनके पिता ने भी भारत से बाहर शादी की थी और उनका घर 'हमेशा से ही वैश्विक' रहा है।