3 बार शादी कर चुके बिहार के शख्स को एक के बाद एक छोड़ गईं तीनों पत्नियां
जमुई (बिहार) के एक शख्स को शादी के बाद एक-के-बाद-एक 3 पत्नियां छोड़कर चली गईं। शख्स ने पुलिस से उसकी तीसरी पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाते हुए बताया कि 2022 में पहली पत्नी 2-महीने बाद और 2023 में दूसरी पत्नी डेढ़ महीने बाद छोड़कर चली गई। वहीं, 2 दिसंबर 2024 को शादी के बाद तीसरी पत्नी भी भाग गई।