'द कपिल शर्मा शो' में दिग्गज अभिनेता पंकज कपूर ने अपने बेटे शाहिद कपूर के बारे में बताया है कि वह बचपन से ही बेहद दार्शनिक स्वभाव के थे। बकौल पंकज, "एक बार उंगली पकड़कर चल रहे थे...वह लगभग 3-3.5 वर्ष के थे...उन्होंने कहा था...'क्या आपको पता है मैं आपसे कितना प्यार करता हूं...जितना खुदा अपने बंदों से करता है'।"