3 साल से सिंगल हूं: सुरभि ज्योति व क्रिस्टल डिसूज़ा संग डेटिंग की खबरों पर ऋत्विक धनजानी

ऐक्टर ऋत्विक धनजानी ने टीवी ऐक्ट्रेस सुरभि ज्योति व क्रिस्टल डिसूज़ा को डेट करने की खबरों को खारिज किया है। उन्होंने कहा, "मैं क्या ही बताऊं, पिछले 2.5-3 साल से मैं सिंगल हूं।" गौरतलब है कि ऐक्ट्रेस आशा नेगी के साथ ऋत्विक 6 साल तक रिलेशनशिप में थे और 2020 में दोनों ने ब्रेकअप की घोषणा की थी।