30 साल की उम्र के बाद पुरुषों में हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज़, दिल की बीमारी, फैटी लिवर और किडनी संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के विश्लेषण में 78000 जांचों में 13000 से अधिक असामान्य नतीजे मिले। विशेषज्ञों ने नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित खानपान और बेहतर जीवनशैली अपनाने की सलाह दी है।