असली नोटों के बीच रखते थे बच्चों के खेलने वाले नोट, ₹40 लाख की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
अहमदाबाद पुलिस ने फर्ज़ी आंगड़िया फर्म बनाकर ₹40 लाख की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह असली नोटों के बीच बच्चों के खेलने वाले नोट रखकर गड्डियां तैयार करता था। पुलिस ने अहमदाबाद में दो और कर्नाटक में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 'भारतीय मनोरंजन बैंक' लिखे 1,666 नोट बरामद हुए हैं।
read more at Timesnowhindi


