inshorts

'जम्मू कश्मीर से भागे 30 आतंकी पाकिस्तान से चला रहे टैरर नेटवर्क', DGP का खुलासा

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात ने खुलासा किया है कि रियासी के 30 आतंकवादी जो 1991-2003 के बीच लापता हुए थे, अब पाकिस्तान से हिजबुल मुजाहिदीन के लिए काम कर रहे हैं। ये लोग जम्मू-कश्मीर में हथियार, गोला-बारूद और पैसा भेज रहे हैं। 2024 में माहोर पुलिस ने इनके खिलाफ UAPA समेत कई धाराओं में FIR दर्ज की है।