30 की उम्र में पुरुषों को हाई ब्लड प्रेशर, इंसुलिन रेजिस्टेंस, हाई कोलेस्ट्रॉल, फैटी लिवर और किडनी संबंधी बीमारियां हो सकती हैं जिनके शुरुआती लक्षण अक्सर नज़र नहीं आते हैं। KIMS हॉस्पिटल्स के डॉ. एस.एम. फयाज़ के मुताबिक, पेट पर अतिरिक्त चर्बी, तनाव, खराब खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी इन बीमारियों का जोखिम बढ़ा सकती है।