पहली बार पृथ्वी से 1 प्रकाश दिन दूर पहुंचा मानव निर्मित यान, 50 साल में तय की दूरी
नासा का वॉयेजर-1 अंतरिक्षयान पृथ्वी से एक प्रकाश-दिन (26-अरब किलोमीटर) दूर पहुंचने वाला पहला मानव-निर्मित यान बन गया है। इसे 5 सितंबर 1977 को लॉन्च किया गया था और यह अगस्त 2012 में इंटरस्टेलर स्पेस में पहुंचा था। अगर प्रकाश की एक किरण धरती से लगातार 24-घंटे तक सफर करे तो वह जितनी दूरी तय करेगी वह 1 प्रकाश-दिन कहलाएगी।
read more at NASA


