30 नवंबर से होने वाले 4 दिवसीय विशेष संसदीय सत्र में प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं होगा। लोकसभा और राज्यसभा सचिवालयों ने सत्र का कार्यक्रम जारी किया है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलेगी, जबकि राज्यसभा की कार्यवाही 2 दिसंबर से शुरू होगी। इस दौरान सरकार महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयक पेश कर सकती है।