30 वर्षीय मलयालम अभिनेता अखिल विश्वनाथ ने 11 दिसंबर को केरल में अपने घर पर आत्महत्या कर ली। वह अपने बेडरूम में मृत मिले। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अखिल एक मोबाइल फोन शॉप पर मकैनिक के तौर पर काम कर रहे थे और कुछ समय से काम पर नहीं जा रहे थे। अखिल फिल्म 'चोला' में नज़र आए थे।