90s की मशहूर अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि करीब 30-साल बाद अमेरिका से मुंबई लौट आई हैं। 'हीरो', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाली मीनाक्षी अब फिल्मों और ओटीटी पर वापसी के लिए तैयार हैं। वह मुख्य भूमिकाओं के साथ-साथ ऐसे दमदार और चुनौतीपूर्ण सपोर्टिंग किरदार भी निभाना चाहती हैं जो एक कलाकार के रूप में उन्हें संतुष्टि दें।