300 सीट पर राम मंदिर बनाया, 400 में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर बनाएंगे: सीएम हिमंत सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पश्चिम बंगाल में एक चुनावी जनसभा के दौरान कहा है, "जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 300 सीटें (लोकसभा चुनाव-2019) मिलीं तो अयोध्या में राम मंदिर बनाया गया।" उन्होंने कहा, "इस बार (लोकसभा चुनाव 2024) 400 सीटें मिलने पर मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर बनाएंगे और काशी में भी ज्ञानवापी मंदिर बनाएंगे।"