inshorts

30,000 गाने गाकर उन्होंने संगीत की दुनिया को सुरों से नवाज़ा: लता मंगेशकर के निधन पर गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिग्गज गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है, "उनका जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है।" गडकरी ने कहा, "30,000 से अधिक गाने गाकर उनकी आवाज़ ने संगीत की दुनिया को सुरों से नवाज़ा है। सभी देशवासियों की तरह मेरे लिए भी उनका संगीत बहुत ही प्रिय रहा है।"