3,000-4,000 साल के मानव इतिहास में सबसे बड़ी 'यू-टर्न' पार्टी है 'आप': बीजेपी

बीजेपी नेता संबित पात्रा ने गुरुवार को कहा कि 'आप' 3,000-4,000 वर्षों के मानव इतिहास की सबसे बड़ी 'यू-टर्न' (अपने रुख से पलट जाने वाली) पार्टी है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के दावे 'सीबीआई पर सिसोदिया को गिरफ्तार करने का दबाव है' को लेकर कहा कि 'आप' के हर नेता की गिरफ्तारी के पहले केजरीवाल इसी प्रकार का ड्रामा करते हैं।