भुवनेश्वर (ओडिशा) पुलिस ने देशभर में 30-वर्षों के भीतर 500 से अधिक चोरियों के मामले में 'क्रोबार मैन' हेमंत दास (59) को फिर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया, "हेमंत ने पूरे जीवन में ₹5 करोड़ से अधिक की लूट की...अधिकतर पैसे शराब व वेश्यावृत्ति पर खर्च कर दिए। अब उसके बैंक खाते में केवल ₹1,400 ही बचे हैं।"