34 साल की इस ऐक्ट्रेस ने बताया वह क्यों नहीं करना चाहती हैं शादी
टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' फेम ऐक्ट्रेस आंचल खुराना ने बताया है कि वह शादी क्यों नहीं करना चाहती हैं। 34 वर्षीय आंचल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मां सवाल करती है- 'शादी नहीं करनी तो क्या करना है?' मेरा जवाब- अपने मूड से जीना है। पहले मां-बाप के हिसाब से जियो, फिर पति और उसकी फैमिली के मूड से...हट!"