36 साल से हर रोज़ सुबह 4 बजे आता है रिटायरमेंट का ख्याल: अक्षय कुमार
ऐक्टर अक्षय कुमार ने कहा है, "कभी-कभी मेरा रिटायरमेंट लेने का मन करता है।" उन्होंने कहा, "अक्सर यह विचार सुबह 4 बजे आता है लेकिन 5-मिनट बाद याद आता है कि मुझे शूट पर जाना है जहां 300 लोग मेरा इंतज़ार कर रहे हैं...मैं खुद से कहता हूं कि अगले दिन रिटायरमेंट के बारे में सोचूंगा...ऐसा करते-करते 36-साल बीत गए।"