37 वर्षीय अमेरिकी अभिनेता जॉनी वेक्टर की लॉस ऐंजिलिस में गोली मारकर की गई हत्या
अमेरिका के 37 वर्षीय अभिनेता जॉनी वेक्टर की शनिवार सुबह लॉस ऐंजिलिस में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनकी मां ने बताया कि घटना के समय अभिनेता और उनके एक दोस्त वेक्टर की कार से कैटेलिटिक कनवर्टर चोरी करने की कोशिश कर रहे तीन चोरों को रोकने का प्रयास कर रहे थे और इस दौरान गोली चलाई गई।