4 एआईएमआईएम एमएलए के आरजेडी में शामिल होने के बाद कैसी है बिहार विधानसभा की स्थिति?
बिहार में एआईएमआईएम के 5 में से 4 विधायकों के आरजेडी में शामिल होने के बाद अब विपक्षी पार्टी आरजेडी 80 विधायकों के साथ 243-सदस्यीय विधानसभा में फिर से सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। वहीं, मार्च 2022 में 3 वीआईपी विधायकों के शामिल होने पर सबसे बड़ी पार्टी बनी बीजेपी (77 सीटें) वापस दूसरे नंबर पर चली गई है।