4 जून के बाद कांग्रेस 2 धड़ों में बंटेगी, एक धड़ा राहुल व दूसरा प्रियंका का होगा: प्रमोद कृष्णम

पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने 'एएनआई' से बातचीत में कहा है, "प्रियंका गांधी के चुनाव न लड़ने से धीरे-धीरे कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं में ज्वालामुखी धधक रहा है जो 4 जून के बाद फटेगा।" उन्होंने कहा, "4 जून के बाद कांग्रेस दो धड़ों में बंट जाएगी। एक धड़ा राहुल गांधी का और एक प्रियंका गांधी का होगा।"