4 जून को मंगल के दिन न केवल मित्रमंडली बदलेगी बल्कि मंत्रिमंडल भी बदलेगा: अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी में एक जनसभा में कहा है, "4 जून को मंगलवार है और इस दिन मंगल होने जा रहा है।" उन्होंने कहा, "इस दिन न केवल सरकार बदलेगी बल्कि बीजेपी की मित्रमंडली और मंत्रिमंडल भी बदलेगा।" उन्होंने कहा, "जिन्होंने अच्छे दिन का वादा किया था वे जब हारेंगे...तब हमारे-आपके खुशियों के दिन शुरू होंगे।"