4 दिनों तक रोज़ 1 लीटर पानी पीकर रहा: सिक्स पैक ऐब्स बनाने को लेकर प्रतीक गांधी

ऐक्टर प्रतीक गांधी ने फिल्म 'धूम धाम' के लिए सिक्स पैक ऐब्स बनाने को लेकर कहा है, "मैंने बहुत सारा प्रोटीन खाया, खूब कसरत की और बहुत कम पानी पीया। इस दौरान मुश्किल से सो पाया।" उन्होंने कहा, "शूटिंग से 4 दिन पहले मैंने दिन में केवल एक लीटर पानी पीया। कार्ब्स और नमक खाना पूरी तरह से छोड़ दिया।"