4 दिन में बॉक्स ऑफिस पर ₹1 करोड़ भी नहीं कमा सकी सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'निकिता रॉय' ने 4 दिन में बॉक्स ऑफिस पर ₹1 करोड़ भी नहीं कमा सकी है। बकौल रिपोर्ट्स, यह फिल्म 4 दिन में केवल ₹96 लाख जुटा पाई और सोनाक्षी की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक बन गई है। यह फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी।