4 राज्यों में बीजेपी की सत्ता में वापसी के बाद पीएम मोदी ने गुजरात में किया रोड शो

बीजेपी के उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मणिपुर में विधानसभा चुनाव जीतने और गोवा में सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अहमदाबाद (गुजरात) में रोड-शो किया। उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्य बीजेपी प्रमुख सी.आर. पाटिल मौजूद रहे। प्रधानमंत्री गुजरात पंचायत महासम्मेलन को संबोधित करेंगे जिसमें 1-लाख से अधिक पंचायती राज प्रतिनिधि शामिल होंगे।