4 साल की उम्र में मैंने अपनी पहली धुन बनाई थी: अनु मलिक

सिंगर-कंपोज़र अनु मलिक ने एक पॉडकास्ट में बताया है, "मेरे पिता ने बताया कि मैं 4 साल का था और एक दिन स्कूल से आया और कुछ गुनगुना रहा था, उन्होंने पूछा कि यह तुमने बनाया है मैंने कहा- हां।" उन्होंने कहा, "पिता ने उस धुन पर कुछ शब्द लिखे और मुझसे उन बोलों पर गाने के लिए कहा।"