inshorts

अमेरिका में 4 साल के बच्चे द्वारा पुलिस से मां की शिकायत किए जाने का वीडियो हुआ वायरल

अमेरिका के विस्कॉन्सिन में एक 4-वर्षीय बच्चे ने उसकी आइसक्रीम खाने पर मां को जेल भेजने के लिए 911 (पुलिस हेल्पलाइन) पर कॉल कर दिया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में बच्चे की मां कह रही है, "ओह...सच में पुलिस आ गई।" जब पुलिस घर पहुंची तो बच्चे ने कहा कि वह मां को जेल नहीं भेजना चाहता।