40 वर्षीय ऐक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के एक इंस्टाग्राम पोस्ट से हिंट मिला है कि वह प्रेग्नेंट हैं। दरअसल, अंकिता ने अपने एक दोस्त के लिए बर्थडे पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने आखिर में लिखा, "जिस तरह से तुमने मेरे लिए, विक्की (जैन) के लिए और हमारे आने वाले बच्चे के लिए कंसर्न दिखाया वो मेरे दिल को छू गया।"