44-वर्षीय ऐक्टर शेज़ान अपनी गर्लफ्रेंड से करेंगे शादी, कहा- शादी करने की कोई उम्र नहीं होती

'कसौटी ज़िंदगी की' सीरियल में अनुराग बासू का किरदार निभाने वाले 44-वर्षीय ऐक्टर शेज़ान खान ने टीओआई को बताया है कि वह इस साल गर्लफ्रेंड अफशीन से शादी करेंगे। बकौल खान, "हम 3 साल से साथ में हैं....अगर महामारी न होती तो अब तक हमारी शादी हो चुकी होती...मुझे लगता है कि शादी करने की कोई उम्र नहीं होती है।"