45 साल की उम्र में सेरोगेसी के ज़रिए मां बनीं संभावना सेठ, जुड़वां बच्चों का हुआ जन्म
ऐक्ट्रेस संभावना सेठ शादी के करीब 10 साल बाद सेरोगेसी के ज़रिए मां बन गई हैं। 45 वर्षीय ऐक्ट्रेस व उनके पति-ऐक्टर अविनाश द्विवेदी ने एक बेटा और एक बेटी का स्वागत किया है। संभावना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, "इस साल महा दिवाली जल्दी आ गई।✨ लक्ष्मी और गणेश दोनों घर आ गए। ❤️🙏 "