inshorts

45 साल की हुईं ऐक्ट्रेस करीना कपूर, जानें कितनी है उनकी नेटवर्थ

ऐक्ट्रेस करीना कपूर रविवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं और यह उनका 45वां बर्थडे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल नेटवर्थ ₹485 करोड़ के आसपास है। उनकी आय का मुख्य स्रोत ऐक्टिंग करियर और ब्रैंड एंडोर्समेंट है। बकौल रिपोर्ट्स, वह एक फिल्म के लिए ₹10-12 करोड़ चार्ज करती हैं जबकि ब्रैंड डील्स से वह लगभग ₹5 करोड़/एंडोर्समेंट लेती हैं।