5 जनवरी को श्रद्धालुओं का पहला जत्था दिल्ली से करतारपुर के लिए होगा रवाना: दिल्ली सरकार
दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने बताया कि दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुख्यमंत्री की मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना के तहत सरकार ने पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब को भी शामिल करने का फैसला किया है। सरकार ने आगे बताया कि श्रद्धालुओं का पहला जत्था 5 जनवरी को डीलक्स बस से दिल्ली से करतारपुर के लिए रवाना होगा।