राजस्थान के भीलवाड़ा में लोमड़ी जैसी शक्ल और 5-फीट चौड़े पंखों के साथ ढाई से तीन फीट लंबा चमगादड़ दिखा जिसकी तस्वीर व वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं। लोगों ने इस तरह के दो चमगादड़ देखे जिनमें से एक मृत मिला। सहायक वन संरक्षक पायल माथुर ने कहा कि इस तरह के चमगादड़ प्रायः भारतीय उप-महाद्वीप में पाए जाते हैं।