5 बकरियों से खड़ा किया ₹18 लाख का स्टार्टअप! बकरी के दूध से साबुन-घी बनाता है यह किसान
जयपुर (राजस्थान) के युवा किसान संदीप कुमार मीणा ने 2022 में घर के बाड़े से सिर्फ 5 बकरियों के साथ ‘गोटवेदा’ स्टार्टअप शुरू किया था। आज उनके स्टार्टअप का टर्नओवर ₹18-लाख तक पहुंच गया है। संदीप बकरी के दूध से साबुन, घी, पनीर और मिल्क पाउडर जैसे प्रोडक्ट बनाकर बेचते हैं और उनके स्टार्टअप से कई किसान भी जुड़े हैं।