निर्वाचन आयोग ने 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रत्याशियों के चुनावी खर्च की सीमा बढ़ा दी है। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, लोकसभा क्षेत्रों में किसी प्रत्याशी के चुनावी खर्च की सीमा ₹70 लाख से बढ़ाकर ₹95 लाख की गई है। वहीं, विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार ₹28 लाख की जगह ₹40 लाख तक खर्च कर सकेंगे।