50 साल बाद जय-वीरू की जोड़ी टूटने के बाद अमिताभ बच्चन ने आधी रात किया भावुक पोस्ट
अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर शोक जताते हुए अभिनेता अमिताभ बच्चन ने सोमवार-मंगलवार मध्यरात्रि 2:25 बजे X पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, "एक और दिग्गज हमें छोड़कर चला गया...अपने पीछे ऐसी खामोशी छोड़ गया जिसे सहन कर पाना मुश्किल है।" गौरतलब है, फिल्म 'शोले' (1975) में दोनों की आइकॉनिक जय-वीरू की जोड़ी को लोग आज भी याद करते हैं।