दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 2020 में अपनी मौत से कुछ महीने पहले अपने 50 सपनों का ज़िक्र सोशल मीडिया पर किया था। इनमें से सुशांत सिर्फ 11 ही पूरे कर पाए और 39 अधूरे रह गए थे। अधूरे रहे सपने में एजुकेशन के लिए फ्री में काम करना, लेम्बोर्गिनी खरीदना और 1,000 पेड़ लगाने जैसे सपने शामिल थे।