भारतीय शेयर बाज़ार में सोमवार को भारी तेज़ी दर्ज की गई। सेंसेक्स 582 अंक चढ़कर 81,790 पर जबकि निफ्टी 183 अंक की बढ़त के साथ 25,077 पर बंद हुआ। सेंसेक्स-30 में सूचीबद्ध 20 कंपनियां हरे निशान पर बंद हुईं जिनमें सबसे ज़्यादा तेज़ी टीसीएस (2.99%), टेक महिंद्रा (2.62%), ज़ोमैटो (2.27%) और ऐक्सिस बैंक (2.14%) के शेयरों में दर्ज की गई।