चीनी कंपनी BYD की करीब 3,000 हॉर्सपावर वाली इलेक्ट्रिक हाइपरकार 'यांगवांग U9 एक्सट्रीम' 500किमी/घंटा की टेस्टिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार एक बैरियर से टकरा गई, जिससे उसका अगला-पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, कार के अंदर मौजूद ड्राइवर बिना गंभीर चोट के बाहर निकल आया। हादसे में बैटरी में आग लगने की खबर नहीं है।