52 की उम्र में 'अश्लील डांस' पर ट्रोल हुईं मलाइका, हनी सिंह संग वीडियो को लोगों ने बताया 'फूहड़'

ऐक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को हनी सिंह के लेटेस्ट म्यूज़िक वीडियो 'चिलगम' में 'अश्लील मूव्स' के लिए ट्रोल किया जा रहा है। 52 वर्षीय मलाइका के हिप डांस को सोशल मीडिया यूज़र्स फूहड़ बता रहे हैं। कुछ यूज़र्स ने इसे 'अजीब' और 'शर्मनाक' भी बताया है। वहीं, मलाइका ने अपने डांस वीडियो को लेकर कहा है, "गाना काफी ग्लैमरस है।"