53% बढ़ा बजाज ऑटो का मुनाफा, सोमवार को फोकस में रहेंगे शेयर

बजाज ऑटो का जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही का मुनाफा सालाना आधार पर 53% बढ़कर ₹2,122 करोड़ हो गया है जबकि ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹15,735 करोड़ रहा। सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी की बिक्री सालाना आधार पर 6% बढ़कर 12,94,120 यूनिट हो गई और एक्सपोर्ट में 24% का उछाल आया। खबर के बाद कंपनी के शेयरों में सोमवार को तेज़ी दिख सकती है।