'55 घंटे की पुलिस हिरासत के बाद' लखीमपुर पीड़ित परिवारों से मिले: सांसद संजय सिंह

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने ट्वीट किया, "आप नेताओं ने लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) हिंसा में जान गंवाने वाले मृतक किसान नक्षतर सिंह और लवप्रीत के परिवार से मुलाकात की।" संजय सिंह ने कहा, "55 घंटे की पुलिस हिरासत के बाद मिलने की अनुमति मिली लेकिन अब तक मंत्री और उनके बेटे की गिरफ्तारी नहीं हुई।"