56 की उम्र में शर्टलेस होकर सैफ ने किया सूर्य नमस्कार, करीना बोलीं- आपने मुझे पीछे छोड़ दिया
अभिनेता सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर 56 साल की उम्र में शर्टलेस होकर सूर्य नमस्कार और योग करते हुए वीडियो शेयर किया है। उनकी पत्नी व अभिनेत्री करीना कपूर खान ने कमेंट कर कहा, 'सूर्य नमस्कार में आपने आज मुझे पीछे छोड़ दिया।' बहन सोहा अली खान ने भी 'वेरी बेंडी' लिखकर तारीफ की।