56 साल में पहली बार ढहा हरियाणा के पूर्व सीएम भजनलाल के परिवार का गढ़, आदमपुर से हारे भव्य

हरियाणा के आदमपुर से बीजेपी उम्मीदवार व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पोते भव्य बिश्नोई को कांग्रेस के उम्मीदवार चंद्रप्रकाश ने हरा दिया है। गौरतलब है, आदमपुर पिछले 56 वर्षों से भजनलाल परिवार का अभेद गढ़ था जो भव्य की हार के साथ ढह गया। पूर्व आईएएस अधिकारी चंद्रप्रकाश ने भव्य को 1,268 मतों के अंतर से हराया है।

Load More