कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट किया, "पिछले 6 महीनों में कच्चा तेल 25% से ज़्यादा सस्ता हुआ है।" उन्होंने लिखा, "देश में पेट्रोल-डीज़ल के दाम ₹10 से ज़्यादा घटाए जा सकते हैं लेकिन सरकार ने ₹1 भी कम नहीं किया।" राहुल ने लिखा, "भारत की जनता महंगाई से त्रस्त है, प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) वसूली में मस्त हैं।"