60% चढ़ेगा ड्रोन बनाने वाली कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाह
ड्रोन बनाने वाली कंपनी ज़ेन टेक्नोलॉजीज़ पर ब्रोकरेज फर्म चॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज़ ने 'बाय' की रेटिंग दोहराई है। वहीं, ब्रोकरेज फर्म ने ज़ेन टेक्नोलॉजीज़ का टारगेट प्राइस ₹2,150 प्रति शेयर निर्धारित किया है जो मौजूदा प्राइस ₹1,343.50 के मुकाबले करीब 60% की तेज़ी दिखाता है। ब्रोकरेज ने कंपनी की वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ और शक्तिशाली बताया है।