60 साल की उम्र में शादी करने जा रहे हैं दिलीप घोष, जानें कौन हैं उनकी होने वाली पत्नी

पश्चिम बंगाल बीजेपी के पूर्व चीफ व 60-वर्षीय दिलीप घोष शादी करने वाले हैं। उनकी होने वाली पत्नी रिंकू मजूमदार बीजेपी की सक्रिय सदस्य हैं। बकौल रिपोर्ट्स, शादी दिलीप के कोलकाता स्थित आवास पर होगी जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 50-वर्षीय रिंकू तलाकशुदा हैं और उनका 26 साल का बेटा है।