60 साल के बीजेपी नेता दिलीप घोष ने रचाई शादी, सामने आईं तस्वीरें

पश्चिम बंगाल बीजेपी के पूर्व प्रमुख दिलीप घोष (60) ने 50-वर्षीय बीजेपी सदस्य रिंकू मजूमदार से शादी रचा ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिंकू तलाकशुदा हैं और उनका 26 साल का बेटा है। पूर्व सांसद घोष के एक करीबी ने बताया कि मजूमदार ने घोष के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। यह घोष की पहली शादी है।