60 साल की महिला का 35 साल के युवक पर आया दिल, भागकर की शादी; फिर मचा बवाल

बिहार के बांका में एक 60-वर्षीय महिला का एक 35-वर्षीय युवक संग लव अफेयर का मामला सामने आया है। 4 महीने पहले फोन पर बातचीत शुरू होने के बाद दोनों ने लुधियाना भागकर शादी कर ली। रविवार को बांका में महिला के पति व बेटे ने युवक के साथ मारपीट की जिसके बाद महिला ने प्रेम संबंध की कहानी बताई।